logo

JMM में शामिल हुए पूर्व नप अध्यक्ष पूनम सिंह सहित पलामू के सैकड़ों लोग, हेमंत सोरेन के नेतृत्व में जताई आस्था

JMM111.jpg

रांची
आज 18 जनवरी 2026 को रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डेय ने पलामू जिला के नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पूनम सिंह सहित कई लोग सदस्य बने।  विनोद कुमार पाण्डेय ने नए सदस्यों को झामुमो के नीति सिद्धांतों और संगठन को मजबूत बनाने के तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने और राज्य के विकास में योगदान देने का संकल्प दिलाया।


सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पूनम सिंह, सूर्यांश प्रताप सिंह (पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस), आजाद खान, जितेंद्र सिंह, रौनक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मो फिरोज, प्रतीक सिंह, रुद्र कुमार, कृष्ण कांत, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू कुमार, रौशन कुमार और अन्य शामिल रहे। इस अवसर पर पलामू जिला से पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष शानू सिद्दीकी, केंद्रीय सदस्य हाजी ललन, रमेश सिंह, अनुराग सिंह, बबलू सिंह, देवानंद भारद्वाज, रिशु अग्रवाल और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest